Ranikhetnews

रानीखेत में विशालकाय लाल सांड के हमले से वृद्ध महिला की कमर टूटी, अब तक कई लोगो पर कर चुका है हमला, प्रशासन ने आँखे मूंदी।

रानीखेत में विशालकाय लाल सांड के हमले से वृद्ध महिला की कमर टूटी, अब तक कई लोगो पर कर चुका है हमला, प्रशासन ने आँखे मूंदी।

रानीखेत क्षेत्र में एक आवारा सांड का आतंक भयंकर रूप ले चुका है। इस सांड के आतंक का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं की इसके दिखाई देने पर ही लोग रास्ता छोड़कर दूर भाग जा रहे हैं। पिछले दिनों इस सांड ने एक वृद्ध महिला को जबरदस्त रूप से उठाकर हवा में उछाल दिया, जिसके बाद से उनकी कमर की हड्डी टूट गई और अब वह बिस्तर पर ही अपना इलाज करवा रही है। इसके साथ ही बाइक सवार दो युवकों को भी इस सांड ने घायल कर दिया था। जिसके बाद उनके चेहरे पर गंभीर चोट आई थी और उन्हें इलाज के लिए बाहर जाना पड़ा था।

जरूरी बाजार, खड़ी बाजार एवं शिव मंदिर मार्ग के रिहाईशी इलाके में इस सांड का ज्यादा आतंक दिखाई दे रहा है। इस कारण स्कूल जाने वाले बच्चों में भी काफी डर व्याप्त है। वहीं महिलाओं का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। अब हालत ये हो गई है कि सड़क से इस सांड के गुजरते समय लोग डर कर सड़को से भाग कर अपना मार्ग बदल रहे हैं। इस दहशत और भाग दौड़ में बच्चों तथा शारीरिक रूप से कमजोर लोगों के और भी अधिक चोटिल होने की स्थिति बन गई है।

लेकिन इस भयानक दर के माहौल के बाद भी कैंट और जिला प्रशासन सहित स्थानीय जान प्रतिनिधि और स्थानीय स्वयंभू नेता और सामाजिक कार्यकर्ता इस मामले पर ख़ामोशी ओढ़े हुए किसी और भी बड़ी घटना का इंतज़ार कर रहे हैं। इसलिए अगर आप रानीखेत की सड़को पर हो तो इस सांड को देखते ही अपनी सुरक्षा के लिए चौकन्ने हो जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top