Ranikhetnews

घर जा रहा बुजुर्ग नदी में गिर कर हुआ लापता, पुलिस और ग्रामीण तलाश में जुटी।

सोमेश्वर क्षेत्र में घर जा रहा बुजुर्ग नदी में गिर कर हुआ लापता, पुलिस और ग्रामीण तलाश में जुटी।

पूरे प्रदेश में बारिश ने हाहाकार मचाया हुआ है। जगह से जान माल की ख़बरें सामने आ रही हैं। वही कोसी में एक बुजुर्ग के बहने की खबर सामने आयी है। जिनकी पुलिस द्वारा की जा रही है।

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार 06.08.2025 की दोपहर सोमेश्वर क्षेत्र के सकार गाँव के महिपाल सिंह उम्र 63 वर्ष कोसी नदी में बहने की सूचना मिली, जिस पर थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस एवं SDRF की संयुक्त टीम तथा स्थानीय ग्रामीणों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान शुरू किया गया।

इसके साथ ही कोसी नदी में बहने से लापता हुये व्यक्ति के बारे में सम्बन्धित थानों को सूचित कर आवश्यक कार्यवाही हेतु अवगत कराया गया हैं। पुलिस व SDRF टीम का सर्च अभियान जारी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top