Ranikhetnews

भैसखुरी गधेरे पर एक युवक की हो गयी थी मौत, अब यहाँ पैराफिट बनाने की हुयी मांग, अधिशाषी अभियंता को सौंपा पत्र।

 

भैसखुरी गधेरे पर एक युवक की हो गयी थी मौत, अब यहाँ पैराफिट बनाने की हुयी मांग, अधिशाषी अभियंता को सौंपा पत्र।

पिछले दिनों सौनी – देवलीखेत के बीच स्थित भैसखुरी गधेरे पर एक व्यक्ति की तेज पानी में बहने से मृत्यु हो गयी थी। जिसके बाद अब इस स्थान पर पैराफिट निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है।

यूथ कांग्रेस कमिटी की विधानसभा क्षेत्र रानीखेत अध्यक्ष अंकिता पंत ने लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता को पत्र लिख कर कहा है कि ग्राम सभा सौनी-देवलिखेत के बीच स्थित भैसखुरी गधेरे पर पैराफिट का निर्माण नहीं हुआ है। पैराफिट न होने के कारण यह स्यान दुर्घटनाओं की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील बन गया है।

कुछ दिन पूर्व कुणकोली निवासी पंडित कपिल पंत जी की बाइक इस गधेरे के तेज बहाव में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें उनका असमय निधन हो गया। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इस दुःखद घटना से समस्त क्षेत्र शोकाकुल है और साथ ही इस मार्ग की खतरनाक स्थिति स्पष्ट होती है। साथ ही ग्राम सौनी के मुख्य मार्ग पर स्थित कलमठ बंद हो चुके हैं, जिसके कारण बरसत के मौसम में बरसाती पानी मार्ग पर बहकर यातायात व ग्रामीणों की आवाजाही में गंभीर बाधा उत्पन्न कर रहा है।

उन्होंने अधिशाषी अभियंता से भैसखुरी गधेरे पर शीघ्र पैराफिट का निर्माण कराए जाने एवं सौनी के मुख्य मार्ग पर बंद पड़े कलमठ को खुलवाने कीमांग की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top