Ranikhetnews

जापान में आयोजित हो रहे एशिया काकेहसी प्रोजेक्ट 2025 के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी बेतालघाट की नीतू कार्की।

जापान में आयोजित हो रहे एशिया काकेहसी प्रोजेक्ट 2025 के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी बेतालघाट की नीतू कार्की।

जापान में आयोजित हो रहे एशिया काकेहसी प्रोजेक्ट 2025 के लिए भारत की ओर से जा रहे दल में बेतालघाट निवासी नीतू कार्की पुत्री राजेंद्र सिंह कार्की का चयन हुआ है। नीतू बेतालघाट के ग्राम बजेड़ी की निवासी है। इस प्रोजेक्ट को कल्चर, स्पोर्ट्स, साइंस एंड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में जापान तथा अन्य एशियाई देशों के बीच समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

नीतू की प्रारंभिक शिक्षा मॉडर्न पब्लिक स्कूल ताड़ीखेत से हुयी है यहाँ वह अपने चाचा दलीप सिंह कार्की के साथ रहती थी। वर्तमान में विद्याज्ञान स्कूल सीतापुर उत्तर प्रदेश में कक्षा 11 में अध्ययनरत है। नीतू का चयन दिनांक 22.082025 से 15.12.2025 तक जापान में आयोजित हो रहे Asia Kakehasi Project 2025 के लिए हुआ है। इस प्रोजेक्ट में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए नीतू दिनांक 20.08.2025 को जापान को रवाना हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top