Ranikhetnews

रानीखेत अस्पताल में आधी रात को अर्धनग्न होकर धरने पर बैठे भाजयुमो आई टी सेल के प्रदेश सह संयोजक, अस्पताल को बताया रेफेर सेंटर, मामले की जांच को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे भाजपा रानीखेत के पदाधिकारी। देखिये वीडियो।

रानीखेत अस्पताल में आधी रात को अर्धनग्न होकर धरने पर बैठे भाजयुमो आई टी सेल के प्रदेश सह संयोजक, अस्पताल को बताया रेफेर सेंटर, मामले की जांच को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे भाजपा रानीखेत के पदाधिकारी। देखिये वीडियो।

रानीखेत में आज एक वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना रहा। भाजयुमो के आई टी सेल के प्रदेश सह संयोजक द्वाराहाट निवासी चेतन गोस्वामी बीती रात रानीखेत अस्पताल में अर्धनग्न स्थिति में धरने पर बैठ गए। उन्होंने कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने और अस्पताल को रेफेर सेंटर बना देने का आरोप लगाया। वह किसी व्यक्ति को रेफेर किये जाने और उसकी मृत्यु होने से नाराज थे।

उनके द्वारा ये भी दावा किया गया की उन्होंने अपनी कमीज नाराज होकर जला दी है। उनका कहना था की वह आत्मदाह करने के लिए भी तैयार हैं। ,मामले को गरमाता देख स्थिति को नियंत्रित करने के पुलिस भी अस्पताल पहुंची। भाजपा से जुड़े होने और अपनी सरकार को ही घेरने के कारण आज ये मामला चर्चा का विषय रहा। ये भी बताया जा रहा है कि वह भाजपा नेता अनिल शाही के विशेष कृपा पात्र व्यक्ति है। लेकिन आज शाम अपनी एक फेसबुक पोस्ट पर उन्होंने कहा की उनका मकसद सरकार को घेरना नहीं था, उन्होंने केवल कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाये है और मुख्यमंत्री बहुत अच्छा कार्य कर रहे है।

वही रानीखेत भाजपा भी इस मामले को लेकर मैदान में उतर गयी। भाजपा पदाधिकारियों का कहना है की जिस मामले को लेकर चेतन गोस्वामी ने बवाल काटा है वह सरकारी अस्पताल का ना होकर एक प्राइवेट अस्पताल का मामला है और प्राइवेट डॉक्टर ने ही मरीज को रेफर किया था। इसे लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने आज संयुक्त मजिस्ट्रेट को भी एक ज्ञापन देकर मामले की जाँच की मांग उठायी है।

VIDEO :

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top