Ranikhetnews

6 माह से गुमशुदा महिला को पुलिस ने गुड़गांव से किया बरामद, पति पत्नी की कराई काउंसलिंग।

6 माह से गुमशुदा महिला को पुलिस ने गुड़गांव से किया बरामद, पति पत्नी की कराई काउंसलिंग।

पिछले 6 माह से गुमशुदा महिला को सोमेश्वर पुलिस ने मानेसर गुड़गांव हरियाणा से बरामद किया है। दिनांक 2 मार्च को सोमेश्वर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी कि उसकी पत्नी 25 फरवरी को घर से कही चले गयी है और वापस नहीं आयी है।

जिस पर पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए गुमशुदा महिला को 14 सितम्बर को मानेसर गुड़गांव से सकुशल बरामद किया गया और पति-पत्नी की आवश्यक काउंसलिंग कर सुपुर्द किया गया। महिला के पति ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया ।

सोमेश्वर पुलिस टीम-
1. अपर उ0नि0 प्रेम सिंह खोलिया
2. कानि0 नीरज मेहरा
3. महिला कानि0 आशा कौशल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top