Ranikhetnews

हल्द्वानी के इस अस्पताल में पथरी के साधारण ऑपरेशन के दौरान हो गई मरीज की मौत, परिजनों का अस्पताल में हंगामा।

हल्द्वानी के इस अस्पताल में पथरी के साधारण ऑपरेशन के दौरान हो गई मरीज की मौत, परिजनों का अस्पताल में हंगामा।

हल्द्वानी के एक अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के दौरान मरीज की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने निजी अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए देर रात हंगामा किया।

पंचायत घर निवासी ललित मोहन सिंह पथरी से जूझ रहे थे। नहर कवरिंग रोडस्थित एक निजी अस्पताल द प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का इलाज करा रहे थे। उनके भाई भरत सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर ललित को अस्पताल लाए थे। शाम 6 बजे ऑपरेशन थिएटर से भाई की लाश बाहर आई।

4 सितम्बर की सुबह करीब 8 बजे वह अपने भाई के साथ मुखानी क्षेत्र स्थित द प्राइड अस्पताल में भर्ती हुए। जांच के बाद दोपहर 1 बजे ऑपरेशन शुरू किया गया। डॉक्टरों ने परिजनों को सब कुछ ठीक होने की जानकारी दी, लेकिन शाम करीब 6 बजे अचानक मरीज को सांस लेने में दिक्कत बताई गई और तुरंत दूसरे अस्पताल ले जाने को कहा गया। परिजन जब ललित मोहन को चंदन अस्पताल ले गए तो वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को परिजन वापस उसी निजी अस्पताल में लेकर आए और भारी बवाल हो गया। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top