Ranikhetnews

रानीखेत में पुलिस चौकी के नए भवन का शिलन्यास किया गया , कानून-व्यवस्था और जनसेवा को अधिक प्रभावी व व्यवस्थित किया जा सकेगा।

रानीखेत में पुलिस चौकी के नए भवन का शिलन्यास किया गया , कानून-व्यवस्था और जनसेवा को अधिक प्रभावी व व्यवस्थित किया जा सकेगा।

रानीखेत के मजखाली में आज पुलिस चौकी के नए प्रस्तावित भवन का शिलान्यास किया गया। वर्तमान में पुलिस चौकी अस्थायी भवन में संचालित की जा रही है। नए भवन का शिलान्यास अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण एवं पूजा-अर्चना के साथ संपन्न किया गया।

पुलिस अधिकारियुओं का कहना है कि नए भवन निर्माण से पुलिस चौकी मजखाली को सुदृढ़ आधार मिलेगा तथा क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और जनसेवा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व व्यवस्थित किया जा सकेगा। इस भवन के बनने के उपरान्त इस क्षेत्र में पुलिस बल के पूर्णतः स्थायी व्यवस्थापन सहित पुलिसिंग सम्बन्धी कार्यों को और गति मिलेगी। पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्यस्थल उपलब्ध होने से जनता की समस्याओं का और भी प्रभावी ढ़ंग से निस्तारण किया जायेगा। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत विमल प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक रानीखेत अशोक कुमार धनकड़ व अन्य पुलिस कर्मचारीगण मौजूद रहें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top