Ranikhetnews

सैन्य कर्मी पर लगा 13 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार, सेना ने भी जांच शुरू की, माँ ने वीडियो बनाकर दिखाया अपना आक्रोश, देखिये वीडियो।

सैन्य कर्मी पर लगा 13 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार, सेना ने भी जांच शुरू की, माँ ने वीडियो बनाकर दिखाया अपना आक्रोश, देखिये वीडियो।

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक सैन्य कर्मी पर किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। दिनांक 05 अक्टूबर 2025 को एक महिला द्वारा सोशल मीडिया पर विडियो अपलोड कर थाना थराली क्षेत्रान्तर्गत राडीबगड के पास आर्मी कैन्टीन थराली में कार्यरत एक व्यक्ति पर अपनी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया गया था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जो की किशोरी की माँ ने ही बनाया है। जिसके बाद ये मामला उत्तराखंड में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले में किशोरी के पिता की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज की गयी है।


चमोली जिले के थराली तहसील में पीड़िता के पिता ने रविवार को थाने में तहरीर दी। तहरीर में कहा गया है कि दोपहर के समय उनकी नाबालिग बेटी घर के पालतू कुत्ते को घुमाने बाहर गई थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसे पास बुलाया और कैंटीन का सामान दिखाने के बहाने अपने पास ले गया। इसके बाद उसने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। किशोरी किसी तरह आरोपी से बचकर घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी।

मामले में सेना और पुलिस दोनों की तरफ जांच शुरू कर दी गयी है। सेना ने कहा है की ये एक गंभीर मामला है और इसमें शून्य सहनशीलता अपनायी जा रही है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

देखिये वीडियो

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top