Ranikhetnews

उत्तराखंड में खाली ग्राम पंचायत सदस्यों के 33114 पद, ग्राम प्रधान नहीं कर पा रहे अपना काम, अब दिवाली के बाद इन पदों के लिए होगा उपचुनाव।

उत्तराखंड में खाली ग्राम पंचायत सदस्यों के 33114 पद, ग्राम प्रधान नहीं कर पा रहे अपना काम, अब दिवाली के बाद इन पदों के लिए होगा उपचुनाव।

उत्तराखंड में हाल ही में संपन्न हुए ग्राम प्रधान पंचायतों के चुनाव में ग्राम पचायत सदस्यों के हजारो पद खली रह गए थे। जनता ने ग्राम प्रधान, BDC मेंबर और जिला पंचायत सदस्यों के लिए तो रूचि दिखाई थी। ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव में अधिकतर पदों पर नामांकन ही नहीं किया गया। ग्राम पंचायत सदस्यों का पद लेने के लिए लोग तैयार ही नहीं हुए थे। अब इन पदों को भरने के लिए सरकार दीपावली के बाद उप चुनाव करवाने की योजना बना रही है।

पहले 15 अक्तूबर तक त्रिस्तरीय पंचायतों के खाली पदों पर उप चुनाव की तैयारी थी, इसके लिए सरकार का अनुमोदन भी मिल गया था, लेकिन अब निर्णय लिया गया है कि दिवाली के बाद 33114 ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर उप चुनाव कराये जायेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top