Ranikhetnews

रानीखेत माउंटेनियरिंग एंड आउटडोर क्लब के तत्वावधान में हुआ रानीखेत हाफ मैराथन का आयोजन, लगभग 500 प्रतिभागियों ने दिखाया रोमांच और फिटनेस का जज़्बा।

रानीखेत माउंटेनियरिंग एंड आउटडोर क्लब के तत्वावधान में हुआ रानीखेत हाफ मैराथन का आयोजन, लगभग 500 प्रतिभागियों ने दिखाया रोमांच और फिटनेस का जज़्बा।

रानीखेत माउंटेनियरिंग एंड आउटडोर क्लब के तत्वावधान में रानीखेत हाफ मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। इस साहसिक खेल प्रतियोगिता में लगभग 500 प्रतिभागियों ने 13 अलग-अलग वर्गों में हिस्सा लिया। अध्यक्ष सुमित गोयल ने जानकारी दी कि उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस – रजत जयंती के अवसर पर मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 500 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। मैराथन का शुभारंभ – प्रातः8:00 बजे व समापन -प्रातः 11:00 नरसिंह ग्राउंड में हुआ। आयोजन का उद्देश्य रानीखेत में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देना और युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

मुख्य अतिथि के ब्रिगेडियर एस०के० यादव (कमांडेंट के०आर०सी० रानीखेत) तथा विशिष्ट अतिथि कमलेश जोशी, प्रधानाचार्य आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत व आयोजन क्लब के अध्यक्ष सुमित गोयल ने हर वर्ग के प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे धावकों को धनराशि का चेक व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

सभी प्रतिभागियों के फिनिशर मेडल देकर सम्मानित किया गया। आयोजन का शुभारंभ व समापन नरसिंह ग्राउंड में हुआ। कार्यक्रम का संचालन क्लब के अध्यक्ष सुमित गोयल (पर्वतारोही) ने किया। मुख्य प्रायोजक उत्तराखंड पर्यटन बोर्ड और पर्यटन सचिव धीराज गर्बियाल (IAS) ने आयोजन की सफलता पर क्लब को बधाई दी तथा भविष्य में और बड़े आयोजनों की शुभकामनाएँ दीं।


क्लब अध्यक्ष सुमित गोयल ने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य रानीखेत में पर्यटन को नई ऊँचाई देना और युवाओं में रोमांच व फिटनेस की भावना को प्रोत्साहित करना है। आयोजन में सहयोग के लिए कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर, सशस्त्र सीमा बल, अशोका हॉल रेजिडेंशियल स्कूल मजखाली, कॉर्बेट रिवर क्रीक मरचूला, मोहनको कंपनी द्वारसों, तथा स्थानीय प्रशासन, छावनी परिषद, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

क्लब सचिव देवांशु साह ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विवेक पांडे (उपाध्यक्ष), अरविंद साह (कोषाध्यक्ष), डॉ. उत्तरा साह, सोनू सिद्दीकी (मीडिया प्रभारी) सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सी० एस० जैन, अनिल गोयल, जीवन सिंह कुवार्बी, गौरव पांडेय, बॉबी नवाब, विनोद खुल्बे, आकांशा रावत, जुनैद अहमद, अशोक मेहरोत्रा, शीतल ठाकुर, वीना जैन, गौंराग साह, वरुण गर्ग आदि रहे। निर्णायक मंडल में अशोक मेहरोत्रा, ज़िया खान, जुबैद अहमद, ललित बिष्ट, उमेश बिष्ट आदि रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top