Ranikhetnews

दुःखद : गोवा के नाईट क्लब हादसे ने उत्तराखंड को दिया गहरा ज़ख्म, बग्वालीपोखर के 2 लोगों समेत 3 सगी बहनो की हुयी मौत, 4 अन्य कर्मचारी भी उत्तराखंड निवासी।

दुःखद : गोवा के नाईट क्लब हादसे ने उत्तराखंड को दिया गहरा ज़ख्म, बग्वालीपोखर के 2 लोगों समेत 3 सगी बहनो की हुयी मौत, 4 अन्य कर्मचारी भी उत्तराखंड निवासी।

गोवा के नाईट क्लब में हुए अग्निकांड में मारे गए 25 लोगों में 9 लोग उत्तराखंड के हैं, वही एक ही परिवार के 4 लोग अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट ब्लॉक के बग्वालीपोखर के रहने वाले है। हादसे की खबर मिलने पर गांव में मातम पसर गया है। परिवार के पांचों लोग गोवा में छुट्टी मानने गए थे। जिसमें से चार लोगों की गोवा के भीषण अग्निकांड में मौत हो गई जबकि एक महिला अपनी जान बचने में किसी तरह सफल हो पाई।

मूल रूप से बग्वालीपोखर के मल्ला बाड़ी गांव निवासी विनोद कबड़वाल (पुत्र लीलाधर कबड़वाल), अपनी पत्नी भावना, भाभी कमला कबड़वाल (पत्नी नवीन कबड़वाल) और दो साली अनीता जोशी और सरोज जोशी (बागेश्वर निवासी) के साथ गोवा गए थे. शनिवार रात को परिवार के सभी पांच लोग नाइट क्लब में गए थे, तभी वहां अचानक से आग लग गई. आग की इन लपटों में फंसकर विनोद कबड़वाल, कमला कबड़वाल, अनीता जोशी और सरोज जोशी की मौत हो गई. सिर्फ विनोद कबड़वाल की पत्नी भावना ही वहां से जिंदा बचकर वापस आ पाई. मरने वालों में तीन सगी बहनें हैं। मृतकों का अंतिम संस्कार दिल्ली में ही किया गया है। विनोद कबड़वाल दिल्ली में एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे.

हादसे में चार बहनों में से एक ही बच पाई: गोवा घूमने के लिए गए परिवार को चार बहने कमला कबड़वाल, भावना कबड़वाल, अनिता जोशी और सरोज जोशी गई थीं, जिसमे केवल भावना कबड़वाल ही अपनी जान बचाने में सफल रहीं, जबकि बाकी तीन बहने आग की चपेट में आ गई और उनकी मृत्यु हो गई।

उत्तराखंड के अन्य 4 लोग जो इस हादसे का शिकार हुए है, ये युवा अपने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी निभाने के लिए क्लब में काम कर रहे थे। :-

क्लब कर्मचारी

  1. मनीष सिंह (चंपावत जिले के बाराकोट, नेत्र सलान गांव)

  2. जितेंद्र सिंह (टिहरी गढ़वाल, देवप्रयाग ब्लॉक के संकुल चंद्रबदनी गांव)

  3.  सतीश सिंह/सतीश राणा (टिहरी गढ़वाल, जाखणीधार ब्लॉक के गडोलिया गांव)

  4.  सुमित नेगी (पौड़ी गढ़वाल, छानी गांव)

  5. सुरेंद्र सिंह (पिथौरागढ़/लोहाघाट क्षेत्र)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top