Ranikhetnews

रानीखेत पहुंचे मुख्यमंत्री को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन, जिला निर्माण सहित विभिन्न समस्याओ के निराकरण की मांग।

रानीखेत पहुंचे मुख्यमंत्री को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन, जिला निर्माण सहित विभिन्न समस्याओ के निराकरण की मांग।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रानीखेत आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिमंडल ने वन विश्राम गृह में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में रानीखेत जिले का निर्माण, अस्पताल जैसे अनेक मुद्दों के लिए निवेदन किया गया।

ज्ञापन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रानीखेत को जिला बनाने की मांग की है। कहा कि दम तोड़ते रानीखेत के व्यापार को नई संजीवनी के लिए और लगातर हो रहे रानीखेत के पलायन को रोकने के लिए रानीखेत ज़िला निर्माण होना आवश्यक है। इसके साथ ही कहा गया कि रानीखेत नागरिक चिकित्सालय को 200 बेड की स्वीकृति अल्मोड़ा की केबिनेट बैठक में हुई थी, लेकिन आज तक धरातल में नहीं उतर पाई। ज्ञापन में हाईटेक एम्बुलेन्स को सामान्य रुप से चलाने और रानीखेत चिकित्सालय के छत पर बने भवन में पानी भरने की समस्या से निदान की मांग की गई।

ज्ञापन में कहा गया कि राजकीय चिकित्सालय भिकियासैंण को चिकित्सकों की तैनाती के साथ विधायक करन माहरा द्वारा दिये गए ऑक्सीजन प्लांट के उपयोग के साथ टेक्नीशियन भी तैनात किए जाए। कहा कि रानीखेत को पूर्व में स्वीकृत बहुमंज़िला पार्किंग और स्टेडियम निर्माण पूरा किया जाए।

ज्ञापन में दलमोड़ी वन्य क्षेत्र को पर्यटक आकर्षण के रूप में विकसित करने। खैरना मोटरमार्ग को हॉट मिक्स करने , ऐरोली ग्राम की रोड का निर्माण करने म्यू की रोड, सौला की रोड, स्यों की रोड, बलयाली की रोड, कपीना की रोड, डौनी की रोड, ज्याड़ी की रोड, धिंघारी की रोड, भड़गाँव की रोड, रिखोली की रोड, चमोली-सरोली की रोड, खड़खेत की रोड, चौगांव की रोड, मोवड़ी धूरा, नाफड़ा- झूलाखेत-सजगोड़ी रोड, चौकिया पन्धार दूणी रोड को पी०डब्लू०डी० विभाग में हस्तगत कर सरकार द्वारा वित्त की स्वीकृति प्रदान करने की मांग की गई।

ज्ञापन देने वालों में नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, चिलियानौला नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, भगवंत नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, दीपक पंत, यूथ अध्यक्ष अंकित पडालिया पंत, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top