Ranikhetnews

मंत्री रेखा आर्य के पति के बयान पर भड़की कांग्रेस, रानीखेत में पुतला दहन कर दी भाजपा को चेतावनी।

मंत्री रेखा आर्य के पति के बयान पर भड़की कांग्रेस, रानीखेत में पुतला दहन कर दी भाजपा को चेतावनी।

केबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा महिलाओं के प्रति दिए गए आपत्तिजनक बयान पर कांग्रेस द्वारा रानीखेत में रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि पुतलादहन केवल विरोध नहीं, बल्कि भाजपा सरकार और उसके नेताओं को यह चेतावनी है कि कांग्रेस महिलाओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं करेगी।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि गिरधारी लाल साहू के अपमानजनक और महिला-विरोधी बयान ने पूरे समाज को शर्मसार करने का कार्य किया है। यह बयान केवल एक व्यक्ति की सोच नहीं, बल्कि भाजपा की उस महिला-विरोधी मानसिकता का प्रतीक है, जिसमें महिलाओं को सम्मान नहीं बल्कि अपमान की दृष्टि से देखा जाता है।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं और उनके परिजनों द्वारा बार-बार महिलाओं के खिलाफ दिए जा रहे बयान यह साबित करते हैं कि भाजपा की कथनी और करनी में भारी अंतर है। कार्यक्रम में गीता पवार, नेहा माहरा, कमलेश बोरा, कुलदीप कुमार, गोपाल सिंह देव, सोनू सिद्दीकी, रजनी जोशी, स्वेता डोगरा, नैना, राशि, गीता, सुनीता, चम्पा, शैलजा, नेहा बिष्ट, दीपा बिष्ट, त्रिलोक आर्या, अंजली, प्रमोद पाल, विजय तिवारी, रमेश पंत, मो० शहनवाज़, विश्व विजय माहरा, अमित साह, रुद्र माहरा, सुरेंद्र पवार, रविन्द्र मेहरा, मो० सिराज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top