Ranikhetnews

खुद को परेशान बता कर तीन महीने घर में रुका, फिर साढ़े चार लाख के जेवर लेकर हुआ फरार, सल्ट पुलिस ने 5 गिरफ्तार कर भेजा जेल।

खुद को परेशान बता कर तीन महीने घर में रुका, फिर साढ़े चार लाख के जेवर लेकर हुआ फरार, सल्ट पुलिस ने 5 गिरफ्तार कर भेजा जेल।

अल्मोड़ा जिले के सल्ट थाना क्षेत्र में एक दंपत्ति के भरोसे को तोड़कर एक व्यक्ति लाखों के जेवर लेकर फरार हो गया। पुलिस की त्वरित कार्यवाई के बाद आरोपी युवक को देघाट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

मूलरूप से बाजपुर जनपद ऊधमसिंहनगर निवासी रामू ठाकुर पिछले वर्ष अक्टूबर में गंगानगर देघाट में रेनू तिवारी के घर आया और खुद को परेशान हाल बता कर दो वक्त माँगा। परिवार ने दया भाव दिखाते हुए रामू ठौर को अपने घर में रख लिया। तीन महीने तक घर में रहकर रामू द्वारा परिवार के की गयी फिर 13 जनवरी को अलमारी में रखे सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया।

जिसके बाद 13 जनवरी को ही रेनू तिवारी निवासी गंगानगर देघाट द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई कि उनके घर में रामू ठाकुर द्वारा अलमारी से सोने के आभूषण चोरी कर लिये है। जिस पर पुलिस द्वारा तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और 05 घंटे के भीतर अभियुक्त रामू ठाकुर को देघाट से गिरफ्तार कर 01 अद्द पौची, 01 अद्द कान के झुमके, 01 मांग टीका, 03 अंगूठियां बरामद की गई जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 450000/- रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
रामू ठाकुर उम्र 40 वर्ष पुत्र सुरेश पाल सिंह निवासी चीनी मिल, थाना बाजपुर जनपद ऊधमसिंहनगर

देघाट पुलिस टीम-
1. उ0नि0 गंगाराम सिंह गोला
2.अपर उ0नि0 राजवीर सिंह
3.हेज कानि0 सुरेन्द्र कुमार
4.कानि0 नीरज बिष्ट

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top