Ranikhetnews

किसान सुखवंत सिंह के आत्महत्या मामले में SIT टीम पहुंची हल्द्वानी, मृतक के घर से हटाई गई उधमसिंह नगर की सुरक्षा टीम।किसान सुखवंत सिंह के आत्महत्या मामले में SIT टीम पहुंची हल्द्वानी, मृतक के घर से हटाई गई उधमसिंह नगर की सुरक्षा टीम।

किसान सुखवंत सिंह के आत्महत्या मामले में SIT टीम पहुंची हल्द्वानी, मृतक के घर से हटाई गई उधमसिंह नगर की सुरक्षा टीम।

काशीपुर निवासी किसान सुखवंत सिंह के आत्महत्या मामले में SIT टीम हल्द्वानी पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में कई पुलिसकर्मियों सहित उधमसिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा SIT के राडार पर हैं। आईजी नीलेश आनंद भरणे के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल यानी होटल का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आईजी एसटीएफ डॉ. नीलेश आनंद भरणे के नेतृत्व में 5 सदस्यीय SIT बनाई गई। यह टीम सुखवंत के वीडियो, ईमेल शिकायतों और आरोपियों की जांच कर रही है। SIT काशीपुर में मृतक के परिजनों से पूछताछ और साक्ष्य संग्रह करेगी। आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि काशीपुर के आईटीआई से एफआईआर काठगोदाम थाने में ट्रांसफर कर दी गयी है। साथ ही उधमसिंह नगर पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि मृतक के परिवार से किसी तरह का संपर्क या बातचीत न करें।

IG ने बताया कि मृतक सुखवंत के घर से उधमसिंह नगर पुलिस की सुरक्षा हटाकर दूसरे जिले की सुरक्षा तैनात की जाएगी। निष्पक्ष जांच के लिए 12 पुलिसकर्मियों को चमोली व रुद्रप्रयाग जिलों में स्थानांतरित किया गया। आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला सहित 3 को निलंबित और 9 को लाइन हाजिर किया गया। SIT ने 26 नामजद आरोपियों की तलाश तेज कर दी है, जो फरार हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top