Ranikhetnews

भिकियासैण में सड़क किनारे खड़े वाहन में मिले दो शव, नहीं हो पाई युवको की पहचान, पुलिस जांच में जुटी।

भिकियासैण में सड़क किनारे खड़े वाहन में मिले दो शव, नहीं हो पाई युवको की पहचान, पुलिस जांच में जुटी।

अल्मोड़ा जिले के भिकियासैण में सड़क किनारे खड़े पिकअप वाहन में दो लोगों के शव बरामद किये गए है। भिकियासैण के जैनल क्षेत्र में स्थानीय निवासियों ने खड़ी हुई पिकअप में शव देखने के बाद पुलिस सूचित किया।

भिकियासैंण से करीब पांच किलोमीटर दूर जैनल क्षेत्र में पिकअप वाहन संख्या (UP20 CT 0048) बीती रात करीब तीन बजे से खड़ी थी। सोमवार शाम लगभग साढ़े छह बजे ग्रामीणों ने जब वाहन के केबिन में झांककर देखा तो दो युवक अचेत अवस्था में पड़े मिले। पुलिस ने दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान पिकअप वाहन के भीतर दो कट्टों में गेहूं भी बरामद हुआ है।

तलाशी के दौरान दोनों मृतकों की जेब से करीब 52 हजार रुपये नकद मिले हैं, हालांकि उनके पास कोई भी पहचान पत्र नहीं पाया गया। मृतकों की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पिकअप वाहन को भी सीज कर दिया गया है।प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि वाहन उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी लोकेश नामक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top