Ranikhetnews

द्वाराहाट क्षेत्र में वानप्रस्थ फाउंडेशन द्वारा महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान।

द्वाराहाट क्षेत्र में वानप्रस्थ फाउंडेशन द्वारा महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान।

अल्मोड़ा जनपद के द्वाराहाट क्षेत्र अंतर्गत तल्ली रियूनी, लवासी एवं मटेला गांव सहित अन्य ग्रामीण इलाकों में वानप्रस्थ फाउंडेशन द्वारा महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ेत गांव की पूर्व प्रधान रेखा बिष्ट ने महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं जागरूकता के विषय में जानकारी दी और स्वच्छता अपनाने का आह्वान किया।

इस अभियान के अंतर्गत लगभग 9 गांवों में 600 परिवारों को निशुल्क सैनिटरी पैड्स वितरित किए गए, जबकि वर्तमान कार्यक्रम में करीब 200 महिलाओं को सीधे लाभ मिला। इस अवसर पर पूर्व प्रधान रेखा बिष्ट ने इस जनहितकारी पहल के लिए वानप्रस्थ फाउंडेशन के संस्थापक एवं मार्गदर्शक CA (Dr.) आलोक मिश्रा का आभार व्यक्त किया। वानप्रस्थ फाउंडेशन ने बताया कि महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण महिलाओं को इसका लाभ मिल सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top