Ranikhetnews

रानीखेत न्यूज़ की खबर का हुआ बड़ा असर, 25 साल बाद एक ही दिन में मिल गया बिजली कनेक्शन, जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने लिया खबर का संज्ञान।

रानीखेत न्यूज़ की खबर का हुआ बड़ा असर, 25 साल बाद एक ही दिन में मिल गया बिजली कनेक्शन, जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने लिया खबर का संज्ञान।

एक बार फिर रानीखेत न्यूज़ की खबर का बड़ा असर हुआ है, जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह ने खबर का संज्ञान लेते हुए केवल एक दिन में मजखाली के निकट उरोली के कारखेत गांव की गरीब दलित महिला कारखेत निवासी लीला देवी के घर बिजली कनेक्शन लगवा दिया है। 30 जनवरी को रानीखेत न्यूज़ द्वारा इस खबर को प्रकाशित किया गया और 31 जनवरी को महिला को बिजली कनेक्शन मिल गया। इस महिला को बिजली कनेक्शन दिलवाने के लिए मजखाली निवासी पूरन चंद्र शिल्पकार लम्बे समय से प्रयासरत थे और उनके द्वारा ही ये खबर रानीखेत न्यूज़ को उपलब्ध करवाई गयी थी।

जिलाधिकारी अंशुल सिंह के संज्ञान में मामला आने के पश्चात उन्होंने संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। जिसके बाद 31 जनवरी को ग्राम कारखेत निवासी लीला देवी जी पत्नी स्व0 बिहारी राम जी के आवासीय भवन में विद्युत विभाग से समन्वय कर बिजली कनेक्शन स्थापित कराया गया।

उल्लेखनीय है कि लीला देवी के घर में पिछले 25 वर्षो से विद्युत सुविधा उपलब्ध नहीं थी। उन्होंने कई बार इसके लिए सरकारी दफ्तर में शिकायत भी की थी। इसके साथ ही, ठंड के मौसम को देखते हुए लीला देवी जी को सर्दी से बचाव हेतु कंबल का वितरण भी किया गया। प्रशासन द्वारा किए गए इस त्वरित सहयोग से लाभार्थी द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन का आभार जताया गया। इसके साथ ही रानीखेत न्यूज़ और मजखाली निवासी पूरन चंद्र शिल्पकार भी जिलाधिकारी अंशुल सिंह का बहुत बहुत आभार व्यक्त करते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top