Ranikhetnews

कैंची धाम के जाम में फँसी गर्भवती, एम्बुलेंस में ही दिया बच्चे को जन्म, एम्बुलेंस कर्मी की हो रही तारीफ।

कैंची धाम के जाम में फँसी गर्भवती, एम्बुलेंस में ही दिया बच्चे को जन्म, एम्बुलेंस कर्मी की हो रही तारीफ।

नैनीताल: ट्रैफिक जाम में 108 एंबुलेंस ने रचा इतिहास, स्वास्थ्यकर्मियों की सूझबूझ से सुरक्षित प्रसवउत्तराखंड के कैंची धाम में मानवता की अनोखी मिसाल कायम हुई। सोमवार को भारी जाम में फंसी 108 एंबुलेंस में स्वास्थ्यकर्मियों ने एक गर्भवती महिला का सफल प्रसव कराया। मां कविता और नवजात बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

कैंची धाम की रहने वाली कविता को रविवार सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों और आशा कार्यकर्ता की मदद से उन्हें मुख्य मार्ग पर 108 एंबुलेंस में बिठाकर नैनीताल के बीडी पांडे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन कैंची धाम के पास भयंकर ट्रैफिक जाम में एंबुलेंस अटक गई और महिला की हालत बिगड़ने लगी।

एंबुलेंस के ईएमटी सुनील बिष्ट ने फौरन फैसला लिया। आशा कार्यकर्ता भगवती देवी के सहयोग से उन्होंने सीमित संसाधनों में ही एंबुलेंस के अंदर प्रसव कराया। कविता ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया।जाम खुलते ही जच्चा-बच्चा को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेमा फर्कियाल ने प्रसव को पूरी तरह सुरक्षित बताया और 108 टीम की तारीफ की।यह घटना 108 आपातकालीन सेवा की उपयोगिता को दोबारा साबित करती है। दुर्गम इलाकों में स्वास्थ्यकर्मियों की निष्ठा की हर तरफ सराहना हो रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top