Ranikhetnews

रानीखेत में सड़क पर दौड़ते हुए शिकार करता दिखा तेंदुवा, लोगो में भय का महौल, पिंजरा लगाने की मांग, देखिये वीडियो…

रानीखेत में सड़क पर दौड़ते हुए शिकार करता दिखा तेंदुवा, लोगो में भय का महौल, पिंजरा लगाने की मांग।

रानीखेत नगर में तेंदुवे का आतंक लगातार बढ़ते जा रहा है। हालत ये गए है की बीती रात तेंदुवा रानीखेत के ज़रूरी बाज़ार में सड़क पर दौड़ता हुआ कुत्तो का शिकार करता दिखाई दिया। इस वीडियो के वायरल होते ही रानीखेत निवासियों में डर का माहौल व्यापत हो चला है।

पिछले 2 महीने से लगातार तेंदुवा रानीखेत के कई इलाको में नज़र आ रहा है, जिसमे केमू स्टेशन, सुदामापुरी, राजपुर, कीलघर, नंदा देवी जैसे आबादी वाले क्षेत्रों में तेंदुवे की आवाजाही दिख रही है। कई बार तेंदुआ cctv में दिखाई दे रहा है तो कई बार लोगों को अपने घरो के बाहर तेंदुवे की आवाजाही दिख रही है।

13 और 14 फरवरी की रात के दो वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गए है। पहला वीडियो 13 फरवरी की रात 10.24 का है, जिसमे तेंदुवा ज़रूरी बाजार में घरों के आगे शिकार की तलाश में घूमता दिख रहा है, दूसरा वीडियो दो घंटे बाद का है जहाँ 14 फरवरी रात 12.36 बजे तेंदुवा ज़रूरी बाजार में ही दौड़ते हुए सड़क पर कुत्तों का शिकार करते दिख रहा है।

इन वीडियो के लगातार सामने आने से क्षेत्रवासियों में भय का माहौल व्यापत है। स्थानीय नागरिक भुवन पपनै, शकील अहमद, कवित भंडारी, कामरान कुरैशी आदि ने इलाके में पिंजरा लगा कर तेंदुवे को पकड़ने की मांग है।

देखिये पहला वीडियो

देखिये दूसरा वीडियो

 

 

 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top