Ranikhetnews

सत्ता की हनक पर सवार भाजपा विधायक की मौजूदगी में शिक्षा निदेशक पर जानलेवा हमला, सर फोड़ा, दफ्तर में तोड़ फोड़।

सत्ता की हनक पर सवार भाजपा विधायक की मौजूदगी में शिक्षा निदेशक पर जानलेवा हमला, सर फोड़ा, दफ्तर में तोड़ फोड़।

आज देहरादून में सत्ता की हनक भाजपा विधायक उमेश शर्मा काउ की मौजूदगी में उनके समर्थकों द्वारा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर जानलेवा हमला किया गया। एक स्कूल का नाम बदलने को लेकर हुए विवाद पर विधायक अपने समर्थको संग निदेशालय पहुंचे और हंगामा कर दिया। इसी दौरान उनके समर्थकों ने निदेशक पर हमला कर दिया और दफ्तर में भारी तोड़फोड़ कर दी।

यह विवाद रायपुर ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय के नाम परिवर्तन को लेकर भड़का। विधायक उमेश शर्मा काऊ अपने 20-25 समर्थकों के साथ निदेशालय पहुंचे, जहां उन्होंने गाली-गलौज करते हुए निदेशक के कमरे में घुसकर दरवाजा बंद कर दिया और मारपीट की। निदेशक को सिर और आंख पर गंभीर चोटें आईं, साथ ही अन्य कर्मचारियों को भी चोट पहुंची तथा दफ्तर में तोड़फोड़ हुई।

उमेश शर्मा काऊ ने दावा किया कि स्कूल के फाउंडेशन प्लाक पर नाम बदलने की मामूली बात पर निदेशक ने बदतमीजी की और उनके ऊपर भी हमले की साजिश रची गई। पुलिस ने विधायक उमेश शर्मा काऊ के खिलाफ बीएनएस की धारा 121(1), 191(2), 324(3), 351(3) और 352 के तहत एफआईआर दर्ज की है। लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताकर निंदा की और विधायक से जवाब तलब करने की घोषणा की है। वही शिक्षक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया, विधायक का पुतला दहन किया तथा हड़ताल और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। कांग्रेस ने इसे प्रशासन पर हमला करार दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top