Ranikhetnews

रानीखेत में तेंदुवे ने गाय को बनाया अपना शिकार, पहले सुदामापुरी फिर सरना गार्डन में CCTV में दिखे दो तेंदुवे।

रानीखेत में तेंदुवे ने गाय को बनाया अपना शिकार, पहले सुदामापुरी फिर सरना गार्डन में CCTV में दिखे दो तेंदुवे।

रानीखेत नगर में तेंदुवे का आतंक लगातार बढ़ते जा रहा है। पिछले कुछ महीनो से नगर के रिहायशी वाले इलाकों में तेंदुवे दिखाई देने के CCTV वीडियो लगातार वायरल हो रहे है, जिससे आम नागरिकों में भय का माहौल व्याप्त है और लोग शाम होते ही अपने घरों में दुबक जा रहे हैं। अब एक साथ 2 तेंदुवे नगर में घूमते दिख रहें हैं।

ताज़ा मामले में बीती 22 फरवरी की रात तेंदुवे ने कैंट स्कूल के पास सरना गार्डन क्षेत्र में सड़क किनारे एक गाय को अपना शिकार बना लिया। इस घटना से कुछ घंटे पहले 22 फरवरी को ही रानीखेत के सुदामापुरी में एक CCTV कैमरे में दो तेंदुवे एक साथ दिखाई दिए है। सुदामापुरी में रात 9.55 बजे दो तेंदुवे दिखाई देने के बाद वही तेंदुवे रात 1.44 बजे सरना गार्डन में दिखाई दिए हैं। जहां उन्होंने एक गाय को अपना शिकार बनाया है।

सुदामापुरी क्षेत्र से घूमते हुए ये तेंदुए संभवतया कैंट स्कूल की तरफ गए होंगे। स्थानीय निवासियों ने सुबह सड़क किनारे गाय को देखा तब CCTV चेक करने पर ये तेंदुवे दिखाई दिए हैं। वही सुदामापुरी में तेंदुवे दिखने का वीडियो रात में ही वायरल हो गया था।

लगातार तेंदुवे के आतंक के बीच अब तक वन विभाग, कैंट, प्रशासन या जिला प्रशसन द्वारा अब तक इन इलाको में पिंजरा नहीं लगाया गया है। लेकिन आम जनता में डर का माहौल है और लोग शाम होते ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं।

VIDEO :

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top