Ranikhetnews

उत्तराखंड में 2025 में 1242 लोगों ने सड़क हादसों में गवाई अपनी जान, लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे।

उत्तराखंड में 2025 में 1242 लोगों ने सड़क हादसों में गवाई अपनी जान, लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे।

उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। 2026 में 2 महीनो में ही अब तक सड़क दुर्घटनाओं में 40 से अधिक लोग मौत के मुँह में समां चुके हैं। साल 2025 में उत्तराखंड में 1846 दुर्घटनाएं हुईं थी, जिसमें 1242 लोगों की मौत हुई और 2056 लोग घायल हुए थे। .

2025 में देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। देहरादून में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटना हुई. इसके अलावा उधम सिंह नगर दूसरे नंबर पर और हरिद्वार तीसरे नंबर पर है. वहीं सड़क दुर्घटनाओं में चौथे नंबर पर नैनीताल जिला आता है।

वर्ष 2025 में हुई दुर्घटनाओं का विवरण :-

  1. अल्मोड़ा – 33 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, 24 लोगों की मौत, 44 लोग घायल हुए.
  2. पिथौरागढ़ – 36 सड़क दुर्घटना हुई, 38 लोगों की मौत , 56 लोग घायल हुए.
  3. चंपावत – 20 सड़क दुर्घटना, 17 लोगों की मौत , 36 लोग घायल हुए.
  4. बागेश्वर – 13 सड़क दुर्घटना, 12 लोगों की मौत , 11 लोग घायल हुए.
  5. उत्तरकाशी – 20 सड़क दुर्घटनाएं, 14 की मृत्यु , 75 लोग घायल हुए.
  6. टिहरी – 62 सड़क दुर्घटना, 59 लोग मारे गए, 149 लोग घायल हुए.
  7. चमोली – 50 सड़क दुर्घटना, 49 लोगों की मौत , 80 लोग घायल हुए.
  8. रुद्रप्रयाग – 31 सड़क दुर्घटना, 34 लोगों की मौत हुई, 45 लोग घायल हुए.
  9. पौड़ी – 38 सड़क दुर्घटनाएं, 25 लोगों की मौत हुई , 76 लोग घायल हुए.
  10. देहरादून – 450 सड़क दुर्घटना हुईं, 229 लोगों की मौत 407 लोग घायल हुए.
  11. हरिद्वार – 412 सड़क दुर्घटना, 283 लोगों की मौत , 404 लोग घायल हुए.
  12. नैनीताल – 257 सड़क दुर्घटनाएं, 166 लोगों की मौत, 305 लोग घायल हुए.
  13. उधम सिंह नगर – 424 सड़क दुर्घटना 295 लोगों की मौत, 338 लोग घायल हुए.

उत्तराखंड में दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, जो राज्य सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है. ऐसे में सड़क सुरक्षा को लेकर कई बैठकें हुई हैं. इसके अलावा सड़क सुरक्षा से संबंधित तमाम विभागों को भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं. कहा गया है कि ऐसे उपाय किए जाएं ताकि राज्य में सड़क दुर्घटनाओं के मामले कम हों. राज्य में ब्लैक स्पॉट को चिन्हित किया जाए, सड़कों की मरम्मत की जाए सड़कों में गड्ढे ना हों, इसके अलावा कैमरे, पहाड़ी रास्तों पर क्रैश बैरियर जैसे कई ऐसे उपाय हैं जिसे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है.

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top