Ranikhetnews

रानीखेत के सौलाधार से दिल्ली तक सीधी बस सेवा शुरू होने से उत्साहित लोगों ने थामा भाजपा का दामन।

रानीखेत के सौलाधार से दिल्ली तक सीधी बस सेवा शुरू होने से उत्साहित लोगों ने थामा भाजपा का दामन।

रानीखेत के सौलाधार से दिल्ली तक सीधी बस सेवा शुरू हो गयी है। इस अवसर पर सौनी तिपोला मार्ग पर स्थित सौलाधार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने बस को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया। कार्यक्रम में 20 से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

सदस्यता ग्रहण करते हुए क्षेत्रीय निवासियों ने कहा कि रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल के नेतृत्व और विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। सदस्य्ता ग्रहण करने वालों में विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जनप्रतिनिधि शामिल हैं। इससे पूर्व रानीखेत में आयोजित कार्यक्रम में विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने बस को रोडवेज स्टेशन से हरी झंडी दिखाई और बस में सवार होकर सौलधार पहुंचे। जहाँ क्षेत्रीय निवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। बस प्रतिदिन सांय 4:30 बजे सौलाधार से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी।

सदस्य ग्रहण करने वालों में पंकज आर्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य रमा नेगी डींगा, भगवती देवी ग्राम प्रधान सलना, दीपा देवी सामाजिक कार्यकर्ता सौला, खष्टी देवी, गंगा देवी, सरस्वती देवी, विमला देवी ग्राम प्रधान सौला, मनीषा उपाध्याय ग्राम प्रधान मियोती, राधा देवी, कमला देवी, कमल सिंह, रतन सिंह सलना, प्रदीप सोलियाल ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सौला प्रथम, विमला देवी ग्राम प्रधान सौला, दिगंबर प्रसाद पूर्व ग्राम प्रधान सौला, भगवत सिंह नेगी, मनोज सिंह बिष्ट, हरीश सिंह रावत, विजय रावत, किशोर कुमार आर्य, सुरेश चंद्र, राहुल कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सलोनी हिम्मत सिंह रावत सहित कई लोग शामिल थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top