Ranikhetnews

गर्मियों से पहले ही एक एक बूँद पानी के लिए तरसे निवासियों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत से लगायी गुहार।

गर्मियों से पहले ही एक एक बूँद पानी के लिए तरसे निवासियों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत से लगायी गुहार।

रानीखेत के कुमपुर लालकुर्ती क्षेत्र में पिछले दस दिनों से पानी की सप्लाई बाधित होने से भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। परेशान नागरिकों ने आज संयुक्त मजिस्ट्रेट से इलाके में पानी की सुविधा बहाल करने की गुहार लगायी है। संयुक्त मजिस्ट्रेट को लगभग 70 लोगों के हस्ताक्षर युक्त पात्र सौंपा गया है।

ज्ञापन में कहा गया है कि कुमपुर क्षेत्र में लगभग 100 परिवार निवास करते हैं। विगत दिनों से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बाधित है लेकिन इस संबंध में छावनी परिषद रानीखेत द्वारा कोई सूचना नहीं दी गई कि जल आपूर्ति किस कारणवश ठप है तथा कब तक आपूर्ति सुचारु होगी।

क्षेत्र वासियों ने बताया कि छावनी परिषद् द्वारा कुछ दिन पूर्व पानी का टैंकर भेजा गया लेकिन उसके बाद ये सुविधा भी बंद कर दी गई जिससे इस इलाके में निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संयुक्त मजिस्ट्रेट से मामले में हस्तक्षेप कर पानी उपलब्ध करवाने की मांग की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top