Ranikhetnews

अल्मोड़ा में 25,500 रुपये की रिश्वत लेते फॉरेस्टर हुआ गिरफ्तार, वन क्षेत्राधिकारी का नाम भी मामले में आया।

अल्मोड़ा में 25,500 रुपये की रिश्वत लेते फॉरेस्टर हुआ गिरफ्तार, वन क्षेत्राधिकारी का नाम भी मामले में आया।

हल्द्वानी। सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में वन विभाग के एक कर्मचारी को 25,500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मामले में नवीन नौटियाल, जो जागेश्वर के वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय में फॉरेस्टर के पद पर तैनात हैं को गिरफ्तार किया गया है।

शिकायतकर्ता जय प्रकाश ने शिकायत की थी कि लीसा गडान-ढुलान कार्य के पंजीकरण नवीनीकरण और लंबित बिलों के भुगतान के बदले यह रकम मांगी जा रही है। थाना सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी में दर्ज मामले में टीम ने सुनियोजित छापेमारी कर नवीन नौटियाल को मौके पर पकड़ लिया। इस मामले में वन क्षेत्राधिकारी रेंज जागेश्वर (सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा) का नाम भी सामने आया है, जिनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विजिलेंस की इस सख्ती से वन विभाग में हड़कंप मच गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top