Ranikhetnews

एक और घूसखोर पकड़ा गया, उद्यान निरीक्षक को 12 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों विजिलेंस ने दबोचा।

एक और घूसखोर पकड़ा गया, उद्यान निरीक्षक को 12 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों विजिलेंस ने दबोचा।

भ्रष्टाचार के खिलाफ सतत अभियान के तहत सतर्कता स्थापन (विजिलेंस) की टीम ने उद्यान विभाग के ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डे को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने ग्राम गऊघाट में 16 आम के पेड़ों को काटने की अनुमति देने के बदले 12 हजार रुपये की मांग की थी।


पुलिस सूत्रों के अनुसार, शिकायतकर्ता ने किच्छा स्थित उद्यान सचल दल केंद्र में तैनात निरीक्षक पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाते हुए विजिलेंस के टोल-फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने स्थानीय काश्तकारों से आम के पेड़ खरीदे थे, जिन्हें काटने के लिए विभागीय अनुमति जरूरी थी।

प्रारंभिक जांच में आरोप सत्यापित होने पर सतर्कता स्थापन हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित ट्रैप टीम ने बुधवार को आरोपी के कार्यालय में शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top