Ranikhetnews

रानीखेत में छावनी परिषद ने जनगणना 2027 के स्वगणना कार्य का शुभारंभ किया।

रानीखेत में छावनी परिषद ने जनगणना 2027 के स्वगणना कार्य का शुभारंभ किया।

रानीखेत, 10 अप्रैल: छावनी परिषद रानीखेत ने जनगणना 2027 के तहत आज से स्वगणना अभियान की औपचारिक शुरुआत की। इस मौके पर अतिरिक्त जनगणना प्रभारी अधिकारी राजस्व अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद पंत और जनगणना लिपिक (कनिष्ठ सहायक) आदित्य कुमार सक्सेना ने प्रमुख व्यक्तियों की स्वगणना करवाई।

इनमें पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. मोहन चंद्र भंडारी, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात तथा छावनी परिषद के मनोनीत सदस्य मोहन नेगी शामिल रहे। जनगणना 2027 का प्रथम चरण 25 अप्रैल से 24 मई 2026 तक चलेगा। इस दौरान भारत सरकार द्वारा नियुक्त प्रगणक एवं पर्यवेक्षक घर-घर जाकर मकान गणना सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top