Ranikhetnews

फार्मासिस्ट भास्कर ने सड़क किनारे पड़े घायल मजदूर की बचाई जान।

फार्मासिस्ट भास्कर ने सड़क किनारे पड़े घायल मजदूर की बचाई जान।

भिकियासैंण, 11 अप्रैल 2026: ब्लॉक भिकियासैंण रोड पर सड़क किनारे खून से लथपथ बेहोश पड़े एक मजदूर की जान एक फार्मासिस्ट ने अपने निजी वाहन से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाकर बचाई।

घटना आज दोपहर करीब 12:46 बजे की है। स्थानीय फार्मासिस्ट भास्कर ने मौके पर पहुंचकर तुरंत घायल को सीएचसी भिकियासैंण भेजा, जहां उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। आसपास के लोग भी घटनास्थल पर जमा हो गए थे।

घायल की पहचान 32 वर्षीय प्रकाश के रूप में हुई है, जो भिकियासैंण में मजदूरी करता है। बताया जा रहा है की प्रकाश को किसी बीमारी के कारण दौरे पड़ते है। और इसी प्रकार का दौरा आज भी पड़ा था जिसमें गिरने से वो घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने पर प्रकाश के परिजनों ने भास्कर का आभार जताया । डॉक्टरों के अनुसार, समय पर पहुंचाने से प्रकाश की हालत स्थिर हो रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top