Ranikhetnews

हे भगवान ! डेस्टिनेशन वेडिंग के नाम पर यहाँ शमशान घाट में कर दिया विवाह समारोह का आयोजन। देखिये वीडियो।

हे भगवान ! डेस्टिनेशन वेडिंग के नाम पर यहाँ शमशान घाट में कर दिया विवाह समारोह का आयोजन। देखिये वीडियो।

इस कलयुग में इंसान को जो दृश्य न देखने को मिले वो कम है। अल्मोड़ा जिले के सल्ट से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ डेस्टिनेशन वेडिंग के नाम पर शमशान घाट पर ही एक विवाह समारोह का आयोजन कर दिया गया। सोशल मीडिया पर इस विवाह कार्यक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद लोग चिंतित और हतप्रभ दिख रहे हैं।

अल्मोड़ा जिले के साल्ट क्षेत्र में मरचूला शमशान घाट पर जहाँ वर्षों से अंत्येष्टि होती रही है, उसी स्थान पर शादी का आयोजन किया गया है। हालाँकि ये स्पष्ट नहीं हो पाया है की ये कौन लोग थे और कहाँ से यहाँ आये थे। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि ये अवश्य ही कहीं बाहर से आये हुए लोग होंगे जिन्हे इस स्थान के बारे में जानकारी नहीं होगी। ऐसे में लोग सम्बंधित रिसोर्ट जहाँ ये रुके हुए थे और जिन लोगों ने ये कार्यक्रम यहाँ आयोजित करवाने में सहायता की उन सभी पर भी प्रश्न चिन्ह उठ रहे हैं कि उन्होंने इस स्थान की वास्तविकता से इन लोगो को अवगत क्यों नहीं कराया?

बहरहाल ये मामला देवभूमि की आस्था और संस्कृति के के साथ खिलवाड़ के अलावा पैसे के लिए अंधाधुंध पर्यटकों की आवाजाही पर बड़ा प्रश्चिन्ह खड़ा कर रहा है।

देखिये वीडियो :

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top