Ranikhetnews

नैनीताल कलेक्ट्रेट परिसर में वरिष्ठ अधिवक्ता ने कार में खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट बरामद

नैनीताल कलेक्ट्रेट परिसर में वरिष्ठ अधिवक्ता ने कार में खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट बरामद

सरोवर नगरी नैनीताल स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब पार्किंग में खड़ी एक कार के भीतर वरिष्ठ अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी (65 वर्ष) का खून से लथपथ शव मिला । घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस में अफरा-तफरी मच गई ।

अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी

पार्किंग में मिला शव, पिस्टल बरामद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कलेक्ट्रेट और जिला न्यायालय परिसर में कामकाज सामान्य रूप से चल रहा था । करीब 11:30 बजे जब कुछ अधिवक्ताओं की नजर पार्किंग में खड़ी पूरन सिंह भाकुनी की कार पर पड़ी, तो उन्हें भीतर का भयावह दृश्य दिखाई दिया । अधिवक्ता के हाथ में पिस्टल थी और उनका शरीर लहूलुहान अवस्था में था । पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए ।

गंभीर बीमारी और मानसिक तनाव की आशंका

प्राथमिक जांच में मामला गंभीर बीमारी से उत्पन्न मानसिक तनाव का लग रहा है । सूत्रों के अनुसार, अधिवक्ता ने सुसाइड नोट में अपनी शारीरिक और मानसिक लाचारी का जिक्र किया है । इस बात की भी चर्चा है कि हाल ही में अपना करोडो का मकान मात्र 35 लाख में बेचने के बाद से वे काफी तनाव में थे । नैनीताल के एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने पुष्टि की है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना के हर पहलू की बारीकी से तफ्तीश की जा रही है ।

पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट और हथियार को कब्जे में ले लिया है । सुसाइड नोट में अधिवक्ता ने अपनी पत्नी की सुरक्षा को लेकर आयुक्त दीपक, रावत, जिलाधिकारी से मार्मिक अपील की है की उनकी मृत्यु के बाद उनकी पत्नी का ध्यान रखा जाए, जिसे लेकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं । फिलहाल, पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top