Ranikhetnews

रानीखेत पहुंचे प्रमुख सचिव से मिलकर विधायक नैनवाल ने उठाईं कैंट बोर्ड, सड़क बंद करने व अन्य समस्याएं।

रानीखेत पहुंचे प्रमुख सचिव से मिलकर विधायक नैनवाल ने उठाईं कैंट बोर्ड, सड़क बंद करने व अन्य समस्याएं।

रानीखेत, 2 मई 2026: रानीखेत फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में आज प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, डीएम अल्मोड़ा अंशुल सिंह और एसएसपी अल्मोड़ा चन्द्र शेखर घोड़के की मौजूदगी में विधायक रानीखेत डॉ. प्रमोद नैनवाल ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर मंत्रणा की।

विधायक ने कैंट बोर्ड रानीखेत द्वारा नागरिकों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाते हुए बोर्ड अधिकारियों को फटकार लगाने और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की मांग की। उन्होंने माल रोड को आर्मी अधिकारियों द्वारा बंद करने, बोचुड़ी मोटर मार्ग की खराब स्थिति, पंतकोटली मोटर मार्ग पर पड़े पेड़ों के निस्तारण के साथ ही रानीखेत नगर में एनसीसी ग्राउंड, चिलियानौला में हेलीपैड, बिनसर में बर्ड वॉच सेंटर और आसपास की सड़कों पर चर्चा की।

प्रमुख सचिव ने डीएम अल्मोड़ा, कैंट बोर्ड व फॉरेस्ट विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही विधायक को शासन स्तर पर लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने का आश्वासन दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top