Ranikhetnews

उत्तराखंड में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) प्रक्रिया शुरू करने का हुआ एलान। इस दिन से शुरू होगी प्रक्रिया।

उत्तराखंड में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) प्रक्रिया शुरू करने का हुआ एलान। इस दिन से शुरू होगी प्रक्रिया।

देहरादून, 14 मई। चुनाव आयोग उत्तराखंड में मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान 8 जून से शुरू करेगा। इस अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) 7 जुलाई तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।

चुनाव आयोग के अनुसार, 29 मई से 7 जून तक BLO और अन्य कर्मचारियों के लिए तैयारी व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे। सत्यापन के दौरान नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे तथा सूची में त्रुटियां सुधारी जाएंगी।

14 जुलाई को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होगी, जिस पर 13 अगस्त तक दावे-आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। सभी आपत्तियों के निपटारे के बाद 15 सितंबर को अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी, जो आगामी चुनावों के लिए आधार बनेगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम जल्द ही प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी देंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top