Ranikhetnews

भवाली के पास सड़क हादसे में ख़तम हो गया पूरा परिवार पति पत्नी बच्चों समेत पांच की मौत।

भवाली के पास सड़क हादसे में ख़तम हो गया पूरा परिवार पति पत्नी बच्चों समेत पांच की मौत।

नैनीताल/भवाली — गुरुवार दोपहर भवाली के पास सेनेटोरियम-रातीघाट बायपास रोड पर एक महिंद्रा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसा ढैला गांव से लगभग 500 मीटर पहले करीब 2:15 बजे हुआ।

प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार घटना में मृतक महिंद्रा कार (रजिस्ट्रेशन UP-32 QU-1874) में सवार थे। मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक मृतकों में नैनीताल के मल्लीताल स्थित संजीवनी वस्त्र भंडार के स्व. बिशन सिंह कैड़ा के दामाद भूपाल सिंह चुफाल, उनकी पुत्री सीमा चुफाल, नाती वासु चुफाल, नातनी और चालक शामिल हैं। चालक की पहचान अनुज कुमार मिश्रा (34) पुत्र दया सागर मिश्रा, निवासी अफसर नगर, लखनऊ के रूप में बताई जा रही है।

बताय जा रहा है कि दुर्घटना होने के तुरंत बाद किसी को को भी दुर्घटना की जनकती नहीं मिल पाई काफी देर बाद आस पास के ग्रामीणों को एक कार खाई में दिखाई थी तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुँची और SDRF की मदद से खाई से शव व घायल को बाहर निकालकर राहत व बचाव कार्य जारी रखा। खबर लिखे जाने तक राहत व बचाव कार्य चल रहा था तथा स्थानीय प्रशासन ने मरने वालों के परिजनों को मदद मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुःख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शान्ति की प्रार्थना की और घायलों के शीघ्र स्वास्थलाभ की कामना की। मुख्यमंत्री ने बताया कि स्थानीय प्रशासन और SDRF बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top