Ranikhetnews

सांसद अजय भट्ट रोडवेज बस से पहुंचे दिल्ली, प्रधानमंत्री की ईंधन संरक्षण अपील का किया आह्वान।

सांसद अजय भट्ट बस से पहुंचे दिल्ली, प्रधानमंत्री की ईंधन संरक्षण अपील का किया आह्वान।

प्रधानमंत्री की ईंधन संरक्षण अपील का पालन करते हुए नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने आज हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन से दिल्ली के लिए बस द्वारा यात्रा की। अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता, ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में अग्रसर है और नागरिकों का भी दायित्व बनता है कि वे दैनिक जीवन में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव करके इस राष्ट्रव्यापी अभियान में योगदान दें।

यात्री ने बताया कि सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग न केवल ईंधन की बचत करेगा, बल्कि प्रदूषण में कमी लाकर आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने में सहायक होगा। उन्होंने आम लोगों से भी सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील की।

अजय भट्ट के आनंद विहार (दिल्ली) पहुंचने पर उत्तराखंड परिवहन निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों भेंट की और विभाग से जुड़ी कुछ समस्याओं व सुझावों से अवगत कराया। यात्रियों व कर्मचारियों की सुविधाओं से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए अजय भट्ट ने उत्तराखंड सरकार के परिवहन सचिव बी.के. संत से टेलीफोन पर संपर्क कर शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध किया।

अजय भट्ट ने कहा कि यात्रा के दौरान बस के परिचालक और अन्य स्टाफ का व्यवहार प्रशंसनीय रहा। उन्होंने विशेष रूप से महिला परिचालक के व्यवहार कीसराहना की और कहा कि बस कर्मचारियों का सहयोगात्मक रवैया यात्रियों के लिए सुखद अनुभव रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top