Ranikhetnews

राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा, करन माहरा ने रैली को सफल बनाने के लिए भिकियासैण में की बैठक।

राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा, करन माहरा ने रैली को सफल बनाने के लिए भिकियासैण में की बैठक।

रानीखेत, 29 मई 2026 — नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 4 जून 2026 को प्रस्तावित अल्मोड़ा दौरे के मद्देनजर विकास खंड भिकियासैंण में कांग्रेस कमेटी की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और CWC सदस्य करन माहरा ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दौरे से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी और तैयारियों पर मार्गदर्शन दिया।

करन माहरा ने कहा कि राहुल गांधी का यह दौरा महिला अपराध, बेरोजगारी, भर्ती घोटाले, महंगाई, अग्निवीर योजना, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भ्रष्टाचार और पलायन जैसे प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर जनता की आवाज़ को मजबूती देने का काम करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में अल्मोड़ा पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया और पार्टी की तैयारी तेज रखने को कहा।बैठक में यात्रा प्रबंध, संगठनात्मक तैयारियाँ और जनसंपर्क अभियान पर भी विस्तृत चर्चा हुई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष देव गिरी ने की।

बैठक में नगर अध्यक्ष कैलाश पंत (भतरोज़खान), नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह, यूथ विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पंत, दीपा कडाकोटी, भगवती रेखाड़ी, मोहन सिंह, नंदन सिंह रावत, चन्द्रशेखर (BDC), ललित करगेती, नवीन जोशी, नरेन्द्र नेगी (BDC), रुद्र माहरा, गणेश मावड़ी सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top