Ranikhetnews

यशपाल आर्य ने रानीखेत पहुंच त्रिभुवन शर्मा के पुत्र के निधन पर जताया शोक।

यशपाल आर्य ने रानीखेत पहुंच त्रिभुवन शर्मा के पुत्र के निधन पर जताया शोक।

रानीखेत: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने शनिवार, 6 जून 2026 को रानीखेत पहुंच कर वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिभुवन शर्मा के निवास जाकर उनके सुपुत्र कार्तिकेय शर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। यशपाल आर्य ने शोक संतप्त परिवार से भेंट कर उन्हें इस कठिन घड़ी में धैर्य और साहस बनाए रखने का सम्बल प्रदान किया और उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे और उन्होंने शोक पर परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ जताईं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top