Ranikhetnews

काठगोदाम में पेड़ गिरने से बिजली ठप ,यातायात हुआ बाधित।

काठगोदाम में पेड़ गिरने से बिजली ठप ,यातायात हुआ बाधित।

बुधवार शाम जहाँ पहाड़ो में बारिश हुयी वही हल्द्वानी काठगोदाम में तेज आंधी तूफ़ान स्तिथि रही। काठगोदाम स्थित कोल टेक्स के बाहर पेट्रोल पंप के समीप एक बड़ा पेड़ अचानक राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिर गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।पेड़ गिरने के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने पहले ही नैनीताल जनपद सहित प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं चलने और बारिश की संभावना को लेकर चेतावनी जारी की थी। काठगोदाम में पेड़ गिरने की घटना ने मौसम विभाग के अलर्ट को सही साबित कर दिया। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top