Ranikhetnews

अल्मोड़ा के निकट वाहन खाई में गिरा, सात वयस्क और चार बच्चे हुए घायल।

अल्मोड़ा के निकट वाहन खाई में गिरा, सात वयस्क और चार बच्चे हुए घायल।

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय मार्ग के बाड़ेछीना क्षेत्र में मंगलवार को एक बोलेरो वाहन संख्या यूके 03टीए 0097 अनियंत्रित होकर लगभग 20-25 मीटर खाई में गिर गया। हादसे में वाहन पर सवार कुल 11 लोग घायल हो गए। में सात वयस्क और चार बच्चे सवार थे।

स्थानीय ग्रामीणों, पुलिस व प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुँच कर सभी घायलों को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए बाड़ेछीना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों में से दो महिलाओं—24 वर्षीय पूर्णिमा शुक्ला और 25 वर्षीय दीपाली तिवारी—को बेहतर इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से बेस अस्पताल अल्मोड़ा रेफर किया गया है। बाकी घायलों का उपचार भी अस्पताल में जारी है।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कानपुर और अयोध्या के रहने वाले ये श्रद्धालु टनकपुर मेले में दुकान लगाने के बाद अपने परिवार सहित कैंची धाम और जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए निकले थे। बाड़ेछीना पहुंचने के बाद चालक भ्रमित हो गया और भूलवश जागेश्वर मार्ग के बजाय धौलछीना मार्ग पर मुड़ गया, जिसके कुछ देर बाद ही वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना की आवाज सुनते ही स्थानीय ग्रामीण, पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सभी ने मुस्तैदी दिखाते हुए गहरी खाई से घायलों को बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाड़ेछीना पहुंचाया। चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया।

​घायलों की सूची

​हादसे का शिकार हुए लोग मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। घायलों में कानपुर (उ.प्र.) के निवासी: दिनेश कुमार शुक्ला (62), प्रतिमा शुक्ला (50), पूर्णिमा शुक्ला (24), स्नेहा शुक्ला (23), अमित तिवारी (32), दीपाली तिवारी (25), दिव्यांश तिवारी (5) और शिवांश तिवारी (2), अयोध्या (उ.प्र.) के निवासी: ममता कौशल और मानवी कौशल, वाहन चालक: शेर सिंह (56), निवासी मोहनपुर, जिला

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top