Ranikhetnews

केतन लाल हत्या प्रकरण के विरोध में रानीखेत में मूल निवासी संघ ने ज्ञापन सौंपा, विशेष न्यायालय का गठन करने की मांग।

केतन लाल हत्या प्रकरण के विरोध में रानीखेत में मूल निवासी संघ ने ज्ञापन सौंप, विशेष न्यायालय का गठन करने की मांग।

रानीखेत — टिहरी के केतन लाल हत्या प्रकरण के विरोध में मंगलवार को रानीखेत में मूलनिवासी संघ ने संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय पर ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की। मूल निवासी संघ ने संयुक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम प्रेषित ज्ञापन में दोषियों के विनिर्दिष्ट दंड और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की अपील की।

ज्ञापन में मूल निवासी संघ ने कहा है कि इस घटना की जॉच अनुसूचित वर्ग के किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के माध्यम से कराई जाय, तथा जनआक्रोश को ध्यान में रखते हुए इस नृशंस व जघन्य अपराध की त्वरित सुनवाई के लिये अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अनुसार विशेष न्यायालय का गठन करते हुए यथाशीघ्र सुनवाई कराई जाय, ताकि दोषियों को तत्काल कठोर सजा एव पक्ष को समय से न्याय मिल सके।

कार्यक्रम का नेतृत्व मूल निवासी संघ के अध्यक्ष दिनेश आर्या ने किया। आर्या ने कहा कि केतन लाल की हत्य ने समाज को झकझोर दिया है और दोषियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई से ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम संभव है। उन्होंने प्रशासन से मामले की तत्काल से जल्द निपटारा करने का आग्रह भी किया।

कार्यक्रम में बामसेफ के दिनेश टम्टा, अंबेडकर समारोह समिति के अध्यक्ष गुसाई राम, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत के साथ महेश आर्या, कुलदीप कुमार, मुकेश कुमार, सुंदर लाल सुमन, अनिल टम्टा, बसंती दोरियाल, राजेंद्र प्रसाद, आनंद राम, गणेश कुमार, हेमा देवी, रेवती देवी व गोपाल राम समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top