Ranikhetnews

“रामलला के सम्मान में, कांग्रेस है मैदान में” – राममंदिर चंदा घोटले के विरोध में कांग्रेस ने रानीखेत में निकाली विशाल रैली।

“रामलला के सम्मान में, कांग्रेस है मैदान में” – राममंदिर चंदा घोटले पर कांग्रेस ने रानीखेत में निकाली विशाल रैली।

रानीखेत: रामलला चंदा प्रकरण की निष्पक्ष जांच की माँग करते हुए रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विशाल जनआक्रोश रैली आयोजित की गई। रैली का नेतृत्व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं CWC सदस्य करन माहरा ने किया। रैली में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

करन माहरा ने रैली में कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों भारतीयों की आस्था और मर्यादा के प्रतीक हैं और रामलला के नाम पर श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए प्रत्येक पैसे की पारदर्शिता सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि श्री राम मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित चंदे में कथित चोरी और अनियमितताओं के मामले अत्यंत निंदनीय हैं और ऐसे आरोप भाजपा शासनकाल में सामने आने से रामभक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

माहरा ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन के दौरान धार्मिक संस्थानों की सुरक्षा व पारदर्शिता पर संदिग्ध मामले उठते रहे हैं। उन्होंने केदारनाथ धाम में हुई कथित सोना चोरी व अन्य अनियमितताओं का भी उदाहरण देते हुए कहा कि इससे श्रद्धालुओं में चिंता बढ़ी है। उन्होंने इन सभी मामलों सहित श्री राम मंदिर चंदा प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

रैली में मौजूद कार्यकर्ताओं ने “रामलला के सम्मान में, कांग्रेस है मैदान में” और “रामलला का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि धार्मिक आस्था के नाम पर किसी भी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार स्वीकार्य नहीं है।समापन में कांग्रेस नेताओं ने दोहराया कि रामलला पूरे देश की आस्था हैं, न कि किसी एक संगठन के प्रतीक, इसलिए इनके नाम पर एकत्रित धन का स्पष्ट और सार्वजनिक हिसाब होना चाहिए। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि प्रकरण की निष्पक्ष जांच नहीं करायी गई तो वह लोकतांत्रिक व संवैधानिक तरीके से अपने आंदोलन को आगे भी जारी रखेगी।

VIDEO:

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दीपक किरौला, नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, नगर अध्यक्ष रानीखेत उमेश भट्ट, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, एस०सी० प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गुसाईं राम, ब्लॉक अध्यक्ष ताड़ीखेत प्रेम अधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष भिकियासैंण देवगिरी गोस्वामी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगवती रेखाडी, बी०डी०सी० नरेंद्र नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष भिकियासैंण महिपाल सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष चिलियानौला कमलेश बोरा, नगर अध्यक्ष भतरोजखान कैलाश पंत, महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, पूर्व जिला महामंत्री दीपक पंत, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अतुल जोशी, ग्राम प्रधान नवीन प्रकाश, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप उपाध्याय व विजय तिवारी, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, यूथ अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा, यूथ जिला उपाध्यक्ष अंकित रावत, यूथ ज़िला महासचिव असलान शेख़, चंद्रशेखर, मोहन बिष्ट, गणेश मावड़ी, हिमांशु, गोविंद रावत, चंदन राम, अशोक कठायत, कुंदन सिंह, चंदन बिष्ट सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top