Ranikhetnews

रानीखेत के सौनी में मनाया गया वन महोत्सव , “एक पेड़, एक जीवन” दिया गया नारा।

रानीखेत के सौनी में मनाया गया वन महोत्सव , “एक पेड़, एक जीवन” दिया गया नारा।

रानीखेत , 6 जुलाई। वन विभाग की सौनी रेंज ने आज वन महोत्सव के अवसर पर व्यापक वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजगता बढ़ाना और अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित करना बताया गया।

उपस्थित अतिथियों और विभागीय अधिकारियों ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर हरित संदेश दिया। कार्यक्रम के वक्ताओं ने कहा कि “एक पेड़, एक जीवन” केवल नारा नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने और वनों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

कार्यक्रम में सौनी रेंज के वन दरोगा सुनील कुमार, विपिन तोमर, मुकेश पांडे और किरण चमियाल के साथ वन बीट अधिकारी विमला उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि के रूप में भुवन उपाध्याय, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकिता पड़लिया पंत, ग्राम प्रधान विक्रम उपाध्याय भी मौजूद रहे। साथ ही दिगंबर नेगी, ललित मोहन रावत, हर्षवर्धन, नरेंद्र बिष्ट, श्याम उपाध्याय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, क्षेत्रवासी तथा वन विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी कार्यक्रम में भाग लेने आए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top