Ranikhetnews

10 जुलाई को इन छः जिलों में स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद। आदेश हुए जारी।

10 जुलाई को इन छः जिलों में स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद। आदेश हुए जारी।

09 जुलाई 2026 — भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून ने 10 जुलाई, 2026 को उत्तराखंड के कई जिलों में भारी से बेहद भारी वर्षा तथा आकाशीय बिजली और तेज वर्षा के दौर की चेतावनी जारी की है। इससे सावधान करते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक एहतियाती और सतर्कता संबंधी निर्देश भेजे हैं।

खबर लिखे जाने तक भारी बारिश के चलते एक बार फिर छः जिलों में स्कूल बंद करने के आदेश सम्बंधित जिलाधिकारी द्वारा जारी कर दिए गए हैं।  बागेश्वर, नैनीताल, देहरादून, चमोली, चंपावत, पौढ़ी गढ़वाल, – इन छः जिलों में शुक्रवार 10 जुलाई को 12वीं तक संचालित सभी शासकीय अर्द्धशासकीय एवं निजी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top