Ranikhetnews

रानीखेत से शिफ्ट नहीं होगा लोक निर्माण विभाग का कार्यालय, विधायक नैनवाल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्रीय जनता को दिलाया भरोसा।

रानीखेत से शिफ्ट नहीं होगा लोक निर्माण विभाग का कार्यालय, विधायक नैनवाल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्रीय जनता को दिलाया भरोसा।

रानीखेत में लोक निर्माण विभाग के कार्यालय को स्याल्दे शिफ्ट किये जाने को लेकर जनता में आक्रोश के बीच स्थानीय विधायक डॉ० प्रमोद नैनवाल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कार्यालय शिफ्ट किये जाने की कार्यवाही रोकने की मांग की है।

उन्होंने बताया कि इस बात की जानकारी मिलने पर वह पूर्व में ही पत्र भेजकर अपना विरोध दर्ज करवा चुके हैं। इसके बाद वह प्रतिनिधि मंडल के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सचिव पंकज पाण्डे, मुख्य अभियंता लोनिवि से मिलकर उक्त ऑफिस को स्थानांतरित नहीं करने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि मुख्य अभियंता लोनिवि ने आश्वासन दिया कि निर्माण खंड रानीखेत का कार्यालय यथावत रहेगा। उन्होंने सभी क्षेत्र वासियों से कहा है कि इस सम्बन्ध में चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top