Ranikhetnews

रानीखेत में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, न्याय पंचायत स्तर पर प्रभारी किये नियुक्त।

रानीखेत में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, न्याय पंचायत स्तर पर प्रभारी किये नियुक्त।

रानीखेत, 19 जुलाई 2026 — विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज़ करने के मकसद से कांग्रेस ने ताड़ीखेत विकासखंड में न्याय पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने हेतु प्रभारियों की नियुक्ति की है। इस बाबत कांग्रेस कार्यालय, रानीखेत में आयोजित संगठनात्मक बैठक में चुनावी रणनीति, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में CWC सदस्य व पूर्व अध्यक्ष करन माहरा ने रानीखेत विधानसभा क्षेत्र की तैयारियों का जायजा लेते हुए कहा कि आगामी चुनाव संगठन की एकजुटता, अनुशासन और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से लड़ा जाएगा। उन्होंने नव-नियुक्त न्याय पंचायत प्रभारियों से बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और जनहित के मुद्दों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

ताड़ीखेत विकासखंड के लिए नियुक्त किए गए न्याय पंचायत प्रभारियों की सूची इस प्रकार है:

– कैलाश पाण्डेय — जैनोली
– अरुण रावत — पंतकोटुली
– कमलेश बोरा — सगनेटी
– प्रेम अधिकारी — पीपली
– गोपाल सिंह कनवाल — बिल्लेख
– गुसाईं राम आर्या — बंगोड़ा
– अतुल जोशी — विश्वा
– विश्व विजय सिंह माहरा — बमस्यूं
– पंकज जोशी — पथूली
– प्रदीप माहरा — कपीना–पाण्डेकोटा

बैठक का संचालन पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव ने किया। बैठक में P.C.C. सदस्य कैलाश पाण्डेय, चिलियानौला नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा, एस.सी. विभाग प्रकोष्ठ अध्यक्ष गुसाईं राम आर्या, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, कार्यालय प्रबंधक रमेश पंत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप, उपाध्यक्ष विजय तिवारी, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी के साथ ही चंदन बिष्ट, चंदन करायत, ललित बिष्ट एवं अनेक कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top