Ranikhetnews

हॉकी प्रतियोगिता में गनियादोली की टीम बनी विजेता। स्वर्गीय राम किशन मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का हुआ समापन।

हॉकी प्रतियोगिता में गनियादोली की टीम बनी विजेता। स्वर्गीय राम किशन मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का हुआ समापन।

रानीखेत: स्वर्गीय राम किशन मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में गनियादोली ने खनियाडोली को 12-9 से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। दोनों टीमों ने जोशीला खेल दिखाया और दर्शकों को रोमांच का अनुभव कराया, लेकिन गनियादोली ने निर्णायक बढ़त बना ली।

टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए जतिन बिष्ट को “Tournament of the Player” का पुरस्कार दिया गया। उनके उत्कृष्ट खेल को खिलाड़ियों और दर्शकों ने प्रशंसा की। गनियादोली टीम के मुख्य कोच दीपक मेहरा ने आयोजकों, खिलाड़ियों, सहयोगियों, अतिथियों और दर्शकों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है और क्षेत्रीय हॉकी संस्कृति को नई ऊर्जा मिलती है।

समापन समारोह में अगस्ट लाल शाह, जुबेद अहमद, अनिल शाह, मुकेश वर्मा, संजय बिष्ट, दीप उपाध्याय, पुष्पक कुमार, भारत पांडे, भूपेंद्र परिहार, अंकुर जयाल, पम्मू दा, ललित असवाल, दीपक शर्मा, राहुल नेगी सहित कई गणमान्य अतिथियों एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने भाग लिया। आयोजकों ने विजेता व उपविजेता टीमों को बधाई दी और भविष्य में इसी प्रकार के आयोजन जारी रखने का संकल्प जताया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top