Ranikhetnews

रानीखेत के वरिष्ठ व्यवसायी गिरीश वैला के निधन पर विभिन्न संगठनो ने जताया शोक।

रानीखेत के वरिष्ठ व्यवसायी गिरीश वैला के निधन पर विभिन्न संगठनो ने जताया शोक।

रानीखेत के वरिष्ठ व्यवसायी और व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री गिरीश वैला का आज निधन हो गया। वह सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक और छात्र संघ अध्यक्ष भी रहे। एक दुर्घटना में सर पर लगी गंभीर चोट के बाद वह पिछले तीन वर्ष से कोमा में थे और घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। आज उनका मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया।

उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक व्यक्तियों और संगठनो ने शोक व्याकर किया है। उनके निधन पर कांग्रेस के पूर्व विधायक करन माहरा तथा रानीखेत कांग्रेस कमेटी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में करन माहरा ने कहा कि गिरीश वेला जी का निधन केवल व्यापारी समाज ही नहीं, बल्कि पूरे रानीखेत क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने जीवनकाल में रानीखेत के व्यापारिक एवं सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, भुवन पपनै, दीप भगत, ज्योति साह मिश्रा, मनोज अग्रवाल, विश्व हिन्दू परिषद् के हर्ष पंत, नवल पांडे, आदि ने शोक व्यक्त किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top