Ranikhetnews

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि

रानीखेत, 26 जुलाई — स्वर्गीय श्री जय दत्त वैला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत में आज कारगिल विजय दिवस पर देशभक्त सैनिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापक, कर्मचारीगण, एनसीसी कैडेट्स व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट के मौन से की गई, जिसमें 79 यूके बटालियन और 24 यूके गर्ल्स बटालियन के एनसीसी कैडेट्स ने भी भाग लिया तथा शहीदों को नमन किया। प्राचार्य प्रो. पुष्पेश पांडे ने करगिल युद्ध के शूरवीरों के अदम्य साहस और त्याग को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना की पराक्रमी परंपरा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र के विकास में योगदान दें।

शहीदों की स्मृति को स्थायी रूप देने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। प्राचार्य, प्राध्यापकगण, एनसीसी अधिकारियों व कैडेट्स तथा छात्रों ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने एकता, अखंडता और देश की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और शहीदों के बलिदान को सदैव स्मरण रखने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top