Ranikhetnews

भतरौंजखान में कांग्रेस ने फूँका स्वास्थ्य मंत्री, शिक्षा मंत्री तथा उत्तराखंड सरकार का पुतला।

भतरौंजखान में कांग्रेस ने फूँका स्वास्थ्य मंत्री, शिक्षा मंत्री तथा उत्तराखंड सरकार का पुतला।

विगत दिनों भतरौंजखान अस्पताल रात्रि के समय बंद होने और पूर्व प्रधान गणेश गिरी की मृत्यु से आक्रोशित तथा रानीखेत की बदहाल स्कूल और शिक्षा व्यवस्था से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भांतरोंजखान में स्वास्थ्य मंत्री, शिक्षा मंत्री तथा उत्तराखंड सरकार का पुतला फूंका।

सुरेश असवाल ने कहा कि क्षेत्र में एक भी विद्यालय ऐसा नहीं जहां स्थाई प्रधानाचार्य हो। विषय के अध्यापक बच्चों को पढ़ाना छोड़कर प्रधानाचार्य के कार्यों में व्यस्त हैं। मुकुल पंत ने कहा कि भतरौंजखान अस्पताल में रेबीज का टिका भी उपलब्ध नहीं है, जिसे मरीजों को बाहर के अस्पतालों में इलाज करवाने जाना पड़ रहा है।

क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक करगेती ने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य और शिक्षा के उच्च कोटि होने के बड़े बड़े होर्डिंग लगाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है जबकि सरकारी अस्पताल रेफेर सेंटर बनकर रह गए हैं। कार्यक्रम में कांग्रेस चौनलिया न्याय पंचायत अध्यक्ष अशोक कठायत, पूर्व प्रधान सुरेश असवाल, बूथ अध्य्क्ष कांग्रेस खजान चंद्र पंत, ललित गड़ाकोटी, चौनलिया यूथ न्याय पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह रावत, कुबेर किरौला,चंदन किरौला, मुकुल पंत, मनोज पंत, संजय गड़ाकोटी, कुंदन सिंह नेगी आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top